आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीएचसी वलीपुर में स्वास्थ्य कर्मियों का टोटा, कुत्ते ने नोच डाली कुर्सी-गद्दे
- दैनिक लोक भारती
- 10 Sep, 2026
पांच साल से स्वीपर नहीं, आठ साल से फार्मासिस्ट का पद खाली; वार्ड ब्वाय का भी हुआ तबादला
द्वारिका प्रसाद पांडेय
वलीपुर, सुल्तान पुर। तहसील क्षेत्र बल्दीराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वलीपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।
बताया जाता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच वर्षों से स्वीपर का पद खाली है, जबकि करीब आठ वर्षों से फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। हाल ही में अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय का भी स्थानांतरण कर दिया गया। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं का संचालन सीमित कर्मचारियों के भरोसे रह गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आयुष चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता भी अक्सर अस्पताल से नदारद रहते हैं। वहीं स्टाफ नर्स सविता तथा पैथोलॉजी में कार्यरत विजय मार्शल पर अस्पताल की व्यवस्थाओं का काफी दारोमदार है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की कार्यशैली में भी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई देती और लापरवाही के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
लापरवाही का हालिया मामला उस समय सामने आया जब अस्पताल बंद करते समय एक कुत्ता अंदर ही बंद रह गया। रातभर अस्पताल के अंदर रहे कुत्ते ने वहां रखी कुर्सियों और गद्दों को नोच-नोचकर फाड़ डाला। खास बात यह है कि हाल ही में अस्पताल की डेंटिंग-पेंटिंग कराकर भवन की स्थिति सुधारने का प्रयास किया गया था। ऐसे में अस्पताल की संपत्ति की इस तरह दुर्दशा होने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के इस स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए निर्भर हैं। ऐसे में चिकित्सकों और अन्य जरूरी स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर नहीं हुई तो मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने समस्या को जटिल बताते हुए कहा कि शीघ्र ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग पीएचसी वलीपुर में लंबे समय से चली आ रही कर्मियों की कमी को कब तक दूर करता है और अस्पताल की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







