आज की ताजा खबर

मानव स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को भी संरक्षित करता है मशरूम - डॉ शिशिर श्रीवास्तव

top-news

राणा प्रताप पीजी कालेज में हुआ व्याख्यान

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। मशरूम की खेती लाभदायक है। इसके सेवन से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है पर्यावरण भी संरक्षित होता है। मशरूम की खेती कम जगह और कम लागत में उच्च आर्थिक और पोषण संबंधी लाभ देने वाला एक बेहतरीन व्यवसाय है।

यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने कहीं ।


वह महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति अंतर्विषयक आंतरिक व्याख्यानमाला के अंतर्गत मशरूम की खेती विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि मशरूम कोई भी खा सकता है। यह न्यूट्रिशन से भरपूर है पोटैशियम की कमी दूर करती है। इसको चाहे जितना खा लें शुगर नहीं बढ़ता।

डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि मशरूम की खेती को छोटे कमरे या छप्पर में कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। मौसम और बाजार के अनुसार इसमें न्यूनतम तीस प्रतिशत या इससे अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। एक फसल तैयार होने में लगभग पैंतालिस से साठ दिन लगते हैं, जिससे साल में कई बार कमाई का मौका मिलता है।

स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी व संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रीति प्रकाश ने किया। इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ विवेक सिंह व यशस्वी प्रताप सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *