आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भाजपा सांसद अरुण सागर ने तीन ओपन जिम का उद्घाटन किया
- दैनिक लोक भारती
- 10 Sep, 2026
कंजा पुरैना, महुरैना और हरना जाजू नगला में गेल इंडिया की मदद से बने ओपन जिम, सांसद बोले-सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कराये
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर l शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा क्षेत्र में तीन ओपन जिम बनाए गए हैं। ये जिम कंजा पुरैना, महुरैना और हरना जाजू नगला गांवों में गेल इंडिया की सीएसआर निधि से बने हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद अरुण सागर ने इन तीनों जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम बहुत फायदेमंद हैं। इनसे उनकी फिटनेस बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने शरीर को बेहतर बनाने के लिए इन जिम का इस्तेमाल कर सकता है।
इस कार्यक्रम के दौरान सांसद और पार्टी पदाधिकारियों के बीच आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बात हुई। सांसद ने सभी से अपील की कि वे पूरी लगन से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
सांसद ने यह भी कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने से पहले ग्रामीण इलाकों की सड़कें खराब थीं, जहां पैदल चलना भी मुश्किल था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद गांवों में विकास हुआ है। ग्रामीणों के लिए अच्छी सड़कें बनाई गई हैं और गांवों की सड़कों को मुख्यालय तक के हाईवे से जोड़ा गया है।
सांसद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोग अक्सर जिम जाकर अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते, क्योंकि कई जिम में फीस देनी पड़ती है। अब गेल इंडिया की सीएसआर निधि से बने ये तीनों ओपन जिम किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। यहां कोई भी ग्रामीण आकर मुफ्त में एक्सरसाइज कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि इंसान का स्वास्थ्य ठीक रहना सबसे जरूरी है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही खुशहाल जिंदगी की कुंजी है।
सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग गांवों में बैठकें भी कीं। उन्होंने सभी से सक्रिय रहने और आने वाले चुनाव में पूरी मेहनत से जुटने की अपील की। सांसद ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुधीर सिंह, प्रद्युमन शुक्ला, बब्लू दिवाकर, शनि मिश्रा, अनूप द्विवेदी, सत्यपाल गुप्ता, शिवशंकर वर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत पटेल, लक्ष्मण गौतम, विजय अवस्थी, संदीप सिंह, नरेन्द्र गौतम, देवेश शर्मा आदि सम्मानितजनों की उपस्थिति रही।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







