आज की ताजा खबर

नाशिक में महारुद्राभिषेक के साथ हुआ समाज के सभी वर्गों का मिलन

top-news

तपोभूमि बंगलो में विधिवत हुआ रुद्राभिषेक और हवन, काशी से आए पांच ब्राह्मणों ने कराया पूजन

करीब 400 लोगों ने किए भगवान शिव के दर्शन, आरती-प्रसाद के बाद हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

नाशिक। पेठ रोड स्थित तपोभूमि बंगलो में बुधवार को समाज और देश में शांति एवं सद्भाव की कामना को लेकर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

श्री गुलाब त्रिपाठी के तपोभूमि बंगलो में सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम में ब्रह्म समाज, उत्तर भारतीय समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महारुद्राभिषेक में काशी से आए पांच ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन कराया। पारद शिवलिंग पर श्री गुलाब त्रिपाठी ने रुद्राभिषेक किया।

ब्रह्म समाज के आरएन अवस्थी, जेपीएन पाठक, उत्तम नारायण मिश्रा और एचपी पांडे सहित अन्य लोगों ने रुद्राभिषेक एवं हवन में सहभागिता की। इसके बाद भगवान शिव की आरती और प्रसाद वितरण हुआ।


कार्यक्रम में नाशिक के उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ हिंदी प्रसारिणी सभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्रह्म समाज के संरक्षक संजीव चतुर्वेदी, सभा के सदस्य संतोष तिवारी, प्रसिद्ध कवि एवं लेखक भारत सिंह, प्रहलाद सिंह, नागेंद्र सिंह तथा गणराज संस्था के अध्यक्ष उमापति ओझा मौजूद रहे।

नीमा एवं एमा के ट्रस्टी और पूर्व अध्यक्ष धनंजय बेले साहेब समेत कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच आपसी मेलजोल और सद्भाव का संदेश देखने को मिला।

श्रद्धालुओं के लिए जलपान और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों के अनुसार शाम आठ बजे तक करीब 400 लोगों ने तपोभूमि पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के समापन पर 'जय भोलेनाथ' और 'हर-हर पार्वती' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/teUs1u03FB4

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *