आज की ताजा खबर

सीतापुर में बाढ़ का कहर: पिरई नदी का जलस्तर बढ़ा, केशव ग्रीन सिटी में घुसा पानी

top-news

आधे से ज्यादा इलाके में जलभराव, घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सामान छतों पर रखने को मजबूर हुए लोग

एडीएम न्यायिक और एसडीएम सदर ने ट्रैक्टर से जलमग्न इलाके का किया निरीक्षण, बढ़ते जलस्तर से लोगों में चिंता

अनुराग मिश्रा

सीतापुर। पहाड़ों से छोड़े जा रहे पानी के कारण सीतापुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर से सटी पिरई नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब रिहायशी इलाकों में दिखाई देने लगा है। हाईवे किनारे स्थित केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बताया जा रहा है कि केशव ग्रीन सिटी के आधे से अधिक हिस्से में पानी भर चुका है और कई घरों तक जलभराव पहुंच गया है। पानी बढ़ने के बाद लोग घरेलू सामान और जरूरी वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें घरों की छतों पर ले जाने को मजबूर हैं। वहीं, कई परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं।

बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम और एसडीएम सदर ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न क्षेत्र में पहुंचे और मौके पर जलभराव की स्थिति के साथ प्रभावित लोगों की समस्याओं का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिरई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यदि पानी का स्तर और बढ़ता है तो पूरे इलाके को खाली कराने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जरूरत पड़ सकती है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद प्रभावित क्षेत्र में राहत और सुरक्षा को लेकर भी स्थिति का आकलन किया गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण केशव ग्रीन सिटी समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।


 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/X5IQ0Aw51CA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *