आज की ताजा खबर

60 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन शुरू कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

top-news

बडी संख्या में पुलिस आंदोलन रोकने में लगी

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे टीजीटी - पीजीटी और डीएलएड के प्रतियोगी छात्रों ने देर रात जबरन धरने से हटाए जाने के बावजूद आज सुबह से सिविल लाइन में धरना स्थल के करीब जुट रहे हैं। ‌

सिविल लाइन में हर्ष होटल के बाहर जुटे प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी छात्र बेसिक शिक्षा में रिक्त शिक्षक भर्ती के 60 हजार पदों पर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक भर्ती शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


वहीं प्रतियोगी छात्रों के दोबारा सिविल लाइन पहुंचने को लेकर कई थानों की पुलिस अलर्ट हो गई है। हर्ष होटल के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर प्रतियोगी छात्रों को रोक दिया है।

प्रतियोगी छात्र बारिश के बावजूद धरना स्थल पर जाने की जिद और दोबारा धरना शुरू करने को लेकर अड़े हुए हैं लेकिन कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात होने से छात्र बैरीकेटिंग से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रतियोगी छात्र

बेसिक शिक्षा में शिक्षक भर्ती 60 हजार पदों पर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतियोगी छात्र टीजीटी- पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रतियोगिता 5 सितंबर से लगातार धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे।

छात्रों ने आज संयुक्त रूप से महा धरने का ऐलान किया था जिससे पहले देर रात ही पुलिस ने जबरन धरना खत्म कर कर उन्हें धरने से उठा दिया था। जिससे नाराज प्रतियोगी की छात्र आज सुबह से लगातार धरना स्थल पर जुट रहे हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *