आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में ऑपरेशन मुस्कान से 120 चेहरों पर लौटी खुशी, 25 लाख के खोए मोबाइल बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 10 Sep, 2026
जनवरी से अब तक 608 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, बरामद मोबाइलों की कीमत 1.26 करोड़ रुपये से अधिक
पुलिस लाइन में एसपी जयप्रकाश सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन, CEIR पोर्टल पर शिकायत करने की अपील
मोहम्मद आरिफ
उन्नाव। ऑपरेशन मुस्कान के तहत उन्नाव पुलिस ने 120 लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए। बरामद किए गए 120 मोबाइलों की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
उन्नाव एसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस महीने पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के 120 खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों के गुम होने की शिकायत संबंधित लोगों ने थाने में दर्ज कराई थी या फिर CEIR पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत की थी।
जनवरी से अब तक 608 मोबाइल बरामद
एसपी ने बताया कि वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक उन्नाव पुलिस कुल 608 खोए हुए मोबाइल बरामद कर चुकी है। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने के बाद थाने में शिकायत करने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराना भी उपयोगी है। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में पुलिस को मदद मिलती है।
2025 में भी बरामद किए गए थे 525 मोबाइल
उन्नाव पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 525 खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए थे। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी।
इस बार बरामद किए गए 120 मोबाइलों के मालिकों को पुलिस लाइन बुलाकर एसपी जयप्रकाश सिंह ने उनके फोन वापस सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और धन्यवाद दिया।
एसपी ने मोबाइल गुम होने की स्थिति में लोगों से समय पर शिकायत दर्ज कराने और CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







