आज की ताजा खबर

पलहीपुर में सरकारी जमीन की नाप-जोख, प्रधान पति पर कब्जे के आरोप

top-news

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के पलहीपुर गांव में सरकारी जमीन पर धार्मिक आयोजन की आड़ में कब्जे के आरोपों की जांच के लिए गुरुवार दोपहर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

करीब 12:30 बजे राजस्व टीम ने जमीन की नाप-जोख की और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। मौके पर तहसीलदार सदर अभिनव सिंह और एएसपी बृजमोहन सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण दिनेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि प्रधान पति कीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

उनका कहना है कि लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं मानी गई।ग्रामीण राजकुमार जायसवाल ने भी जमीन कब्जाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया।

वहीं तहसीलदार अभिनव सिंह ने बताया कि पूर्व में भी कब्जे की सूचना पर राजस्व टीम भेजी गई थी।

बाद में चबूतरा बनाए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि जमीन सरकारी है और नाप-जोख कराई गई है। नियम विरुद्ध कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *