आज की ताजा खबर

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

top-news

संतोष पांडेय

लंभुआ, सुल्तानपुर। शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास गुरुवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गिरजेश (34) पुत्र रामजग निवासी दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरजेश ई-रिक्शा लेकर लंभुआ की ओर आ रहा था।

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गिरजेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिवार में पत्नी अर्चना के अलावा पांच वर्षीय बेटा व ढाई वर्षीय बेटी हैं। पति की मौत से अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा रहा।

सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन तथा उसके चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शिवगढ़ रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *