आज की ताजा खबर

एसपी से मिले देव पुरोहित महासभा के पदाधिकारी,जनपद पर किया स्वागत

top-news

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर l देव पुरोहित महासभा के पदाधिकारियो ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात कर बीते 4 सितंबर को फायर ब्रिगेड स्थित मंदिर में हुए विवाद व अभद्रता पर हस्तक्षेप करते हुए न्याय की मांग की।तीज त्योहारो पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों वह धार्मिक अनुष्ठान से अवगत कराया। मिली जानकारी के अनुसार देव पुरोहित महासभा के संस्थापक अनिल द्विवेदी व अध्यक्ष प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में नगर के मठ मंदिर व कर्मकांड करने वाले पुजारी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी विनीत जायसवाल से मुलाकात की।

और बीते 4 सितंबर को शहर के फायर ब्रिगेड स्थित शिव मंदिर के प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच कराकर न्याय की मांग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उक्त प्रकरण में ठोस आश्वासन देते हुए सभी का परिचय प्राप्त कर समाज के सृजनात्मक कार्यों में सहयोग की अपील की यहां संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने बताया अत्यंत सरल व सौम्य व्यवहार के धनी एसपी विनीत जायसवाल से पसंगठन के दर्जनों पदाधिकारियो ने भेंट की जिले की सामाजिक स्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई आने वाले तीज त्योहारों को लेकर कुछ शिकायतें व सुझाव भी दिए गए। एसपी ने सभी से मिलजुल कर समाज में सृजनात्मक परंपरागत व धार्मिक उत्सवों को संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

कानून व्यवस्था बेहतर चले गरीबों व पीड़ितों के साथ अन्याय ना हो इसके लिए भी समय-समय पर संगठन के साथ चर्चा करने का आश्वासन दिया। संगठन के अध्यक्ष आचार्य प्रवीण तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को रामचरितमानस पुस्तक भेंट की वहीं आचार्य कृष्ण कुमार दास व अनिल द्विवेदी ने प्रसिद्ध पारिजात का चित्र माता की चुनरी अंग वस्त्र भेंट किया।

कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री आचार्य सर्वेश मिश्र आचार्य बृजेश शास्त्री आचार्य पवन देव जी मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल जागरण सम्राट धर्मेंद्र पांडेय आचार्य अवधेश तिवारी केशव राम मिश्रा शिवम मिश्रा अजय कुमार तिवारी आचार्य सुधीर आचार्य वरुण अमरनाथ तिवारी वीरेंद्र कुमार पांडेय दिनेश कुमार मिश्रा बृजभूषण तिवारी पंडित कालिका प्रसाद राजबहादुर तिवारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला राहुल पांडेय विनोद कुमार पांडेय अभिषेक कुमार पांडेय शिवसागर अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *