आज की ताजा खबर

उफनती सरायन नदी में फंसे परिवार के चार सदस्यों के परिवार के लिए पुलिस बनी भगवान रेस्क्यू कर बचाया, एसपी ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की

top-news

सीतापुर। सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में एक परिवार बाढ़ के पानी से घिर गया। मकान के चारों ओर पानी भरने और लगातार जलस्तर बढ़ने से पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे घर में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने साहस का परिचय देते हुए चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक डायल-112 पर सूचना मिली थी कि लोनियन पुरवा में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से एक मकान चारों ओर से पानी से घिर गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी-112, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्मित भारती, आरक्षी शुभम गुर्जर और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी से घिरे मकान में पहुंचकर पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद परिवार ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रेस्क्यू टीम के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले निचले इलाकों में जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को पानी के तेज बहाव से दूर रखें। बाढ़ अथवा जलभराव की स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या फायर ब्रिगेड को सूचना दें।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *