आज की ताजा खबर

विजयदशमी मिलन समारोह में बुजुर्गों का होगा सम्मान, गरीब बेटियों और छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद

top-news

 पूर्व सांसद धनंजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि, एमएलसी अविनाश चौहान व विधायक सरिता भदौरिया रहेंगी विशिष्ट अतिथि

रोहित अवस्थी

औरैया। विजयदशमी मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप भवन औरैया में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महासभा के पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारियों और सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि, जबकि एमएलसी अविनाश चौहान और इटावा विधायक सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

महासभा के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के साथ समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विशेष पहल की जाएगी। स्वर्गीय जिया जी की स्मृति में संचालित बालिका विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 25-25 हजार रुपये की चेक प्रदान की जाएगी।

इसी तरह स्वर्गीय राघव छात्रवृत्ति योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। समारोह में समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। महासभा का उद्देश्य वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मान देने के साथ युवा पीढ़ी को उनके अनुभव और मार्गदर्शन से जोड़ना है।

कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विजयदशमी मिलन समारोह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करने का अवसर है। अध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने कहा कि समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान राजेश सिंह कुशवाह, दिनकर प्रताप सिंह, विजय तोमर सभासद, रविभान सिंह, मुकेश सिंह समेत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *