आज की ताजा खबर

जन चौपाल में राम लखन गौतम ने साधा सरकार पर निशाना

top-news

कहा—गांवों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही सरकार, जनता बदलाव के लिए तैयार

बिल्हौर। विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर, गदनपुर आहार, मतलबपुर जुल्हा और नानामऊ गांव में गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता राम लखन गौतम की ओर से कराया गया। चौपाल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।


राम लखन गौतम ने कहा कि गांवों में आज भी लोग सड़क, बिजली, पानी, आवास और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल कागजी दावों तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। जन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाया जाएगा।जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में दलजीत निषाद शामिल हुए। इस दौरान बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, शौर्य यादव, साहिर हुसैन जाफरी, राधारमण समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *