आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अधिवक्ता संघ चुनाव: मतगणना के दौरान बवाल, चुनाव निरस्त
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
एल्डर्स कमेटी ने अनियमितता देखते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया किया निरस्त
चौथी बार निरस्त हुआ चुनाव,अब नए सिरे से होगा चुनाव
सुशील मिश्रा
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के दौरान चुनाव में धांधली को लेकर प्रत्याशियों के कुछ समर्थक आपस में भिड़ गए और कुछ लोग मतपत्र लेकर बवाल करने लगे। विवाद बढ़ने पर एल्डर्स कमेटी ने मतगणना की प्रक्रिया रोक दी और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होने की वजह से एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दूबे ने कुछ देर बाद चुनाव की पूरी प्रक्रिया निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया। एल्डर्स कमेटी व कुछ अधिवक्ताओं ने जिला जज सुनील कुमार से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दिया।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारी के चुनाव को लेकर मतगणना की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान मतगणना में लगे हुए चुनाव कमेटी के सदस्य मतपत्रों की छटनी कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में एक साथ कई मतपत्रों के मिलने एवं दो मतपेटियों में मतपत्र की संख्या संदिग्ध दिखने की वजह से प्रत्याशियों के समर्थक विरोध करने लगे। धीरे-धीरे मामला बवाल में बदल गया। विवाद बढ़ने पर प्रत्याशी व समर्थक धांधली का आरोप लगाते हुए बवाल करने लगे। इस दौरान बीच में आए कुछ अधिवक्ताओं को आक्रोशित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। चुनाव में गड़बड़ी के आरोप के चलते विवाद बढ़ता देख एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दूबे के निर्देश पर चुनाव कमेटी ने मतगणना की प्रक्रिया रोक दिया और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होने की वजह से पूरा चुनाव निरस्त करने का फैसला लेते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया निरस्त करने की घोषणा कर दिया। एल्डर्स कमेटी ने अपने पत्र में सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने की बात कही है। वहीं एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं आक्रोशित अधिवक्ताओं के गुस्से का शिकार हुए कुछ अधिवक्ताओं ने जिला जज से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दिया। इस दौरान दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच गहमा- गहमी का माहौल रहा। कुछ अधिवक्ताओं पर हंगामा करने व मतपत्र ले जाने का भी आरोप लगा। मतगणना स्थल पर कुर्सियां टूटी व बिखरी पाई गई और सारे सामान तितर-बितर नजर आए। गौरतलब है कि महिलाओं का पद आरक्षित करने पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी,जिसके क्रम में नौ सितंबर को कुल छह बूथों पर 2080 अधिवक्ताओं में से 1853 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था,जिनके मतों की गणना बृहस्पतिवार को चल रही थी,जिसके दौरान बवाल मच गया। महासचिव पद के प्रत्याशी जयंत मिश्रा ने बताया कि एक दिन पहले मतदान के बाद सभी के सामने बक्शा सील किया गया था। उनका आरोप है कि मतगणना के दौरान एक बक्सा बिल्कुल खाली मिला और एक बक्से में मात्र कुछ मत मिले। आरोप के मुताबिक निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चल रही मतगणना की प्रक्रियाओं की घोषणा भी अपेक्षित रूप से नहीं की जा रही थी और इसी बीच मनमाने तरीके से अध्यक्ष व महासचिव पद का चुनाव निरस्त करने एवं अन्य सभी पदों को गिनती जारी रखने की घोषणा की जाने लगी,जिसकी वजह से मौके पर मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोध जताया तो कुछ लोग विवाद करने लगे। फिलहाल अधिकतर अधिवक्ताओं ने चुनाव के दौरान पारदर्शी व्यवस्था
नहीं होने एवं अधिवक्ताओं के बीच इस तरह से विवाद होना निंदनीय बताया और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करने की अपेक्षा जाहिर किया।
एल्डर्स कमेटी के पास मात्र चार दिन का समय शेष
अधिवक्ता संघ की नियमावली के मुताबिक निवर्तमान पदाधिकारियो का कार्यकाल खत्म होने के बाद एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने के लिए एक माह का कार्यकाल सौंपे जाने की व्यवस्था बनाई गई है। जिसके क्रम में 14 अगस्त के बाद से एल्डर्स कमेटी का कार्यकाल शुरू हुआ और 14 सितंबर तक इनके कार्यकाल का समय निर्धारित है। ऐसी दशा में अब एल्डर्स कमेटी के पास चुनाव कराने के लिए मात्र चार दिन का समय शेष रह गया है। इतने कम समय में नई अधिसूचना जारी कर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है,जिसके लिए एल्डर्स कमेटी जल्द विचार कर आगे की रणनीति सामने ला सकती है।
सदन की अनुमति से अपनाया जा सकता है अन्य विकल्प
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी से इन विसंगतियों पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि समय कम है,ऐसी दशा में एल्डर्स कमेटी अपने निर्धारित कार्यकाल को खत्म होने के पहले सामान्य सभा की बैठक बुलाकर सदन की अनुमति से चुनाव कराने का समय ले सकती है या फिर सदन की अनुमति से कमेटी का गठन कर चुनाव कराने की अनुमति दे सकती है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







