आज की ताजा खबर

दिबियापुर में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

top-news

रोडवेज स्टैंड के पास भटटा बस्ती में देर रात वारदात से मचा हड़कंप, हमलावरों ने गेट बंद होने के बाद भी की कई राउंड फायरिंग

रोहित अवस्थी

दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के भटटा बस्ती रोडवेज स्टैंड के पास गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली सीने के पास लगने से 28 वर्षीय शिवम तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


 शिवम तोमर रात में अपने घर के अंदर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली सीने के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने आनन-फानन घर का गेट बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने बाहर से कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

शिवम को पहले दिबियापुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिचौली स्थित अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे दबंगई से जुड़ा विवाद सामने आने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद गोलीकांड की असली वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/GYpdefM5RGs

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *