आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम को पत्र सौंप कर की ईपीएफ की धनराशि यूएएन खातों में जमा न करने की शिकायत
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
ईपीएफ राशि जल्द से जल्द की यूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों में ट्रांसफर कराने की मांग
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड सुकरौली के मनरेगा कर्मचारियों ने ईपीएफ की धनराशि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों में अंशदान जमा न किए जाने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। इस गंभीर समस्या से परेशान कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
कर्मचारियों का आरोप है कि जिले के अन्य विकास खण्डों के कर्मचारियों की ईपीएफ राशि उनके संबंधितयूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों में समय से जमा कर दी गई है, लेकिन सुकरौली विकास खण्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण यहा के कर्मचारियों की राशि अभी तक जमा नहीं हो सकी है। दर्जनों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से बताया कि जब शासन स्तर से मनरेगा कर्मियों की ईपीएफ राशि जमा करने की व्यवस्था की गई थी, तब उस समय किसी भी प्रकार का लेट पेमेंट शुल्क (डैमेज) या ब्याज देय नहीं था। लेकिन प्रशासनिक लेती-लतीफी और उदासीनता की वजह से अब बेवजह ब्याज और डैमेज की स्थिति उत्पन्न हो गई है।कर्मचारियों का कहना है कि ईपीएफ राशि जमा न होने से सुकरौली के सभी मनरेगा कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) के वैधानिक लाभों से पूरी तरह वंचित हैं। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि इस संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जाए। और प्रशासनिक स्तर पर विलंब करने वाले दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और सुकरौली के समस्त मनरेगा कर्मियों की ईपीएफ राशि जल्द से जल्द उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों में हस्तांतरित कराई जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर अरुण कुमार तिवारी, देवेन्द्र कुमार शाही शिशिर कुमार मिश्र संकठा प्रसाद सुरेन्द्र प्रसाद परशुराम अरविन्द सिंह शम्भू नाथ सिंहनी लाम्बर यादव अनीता सिंह मीरा चौहान नूतन श्रीवास्तव संगीता पासवान पुष्पा देवीपूनम शर्माशशि सिंह इन्द्रेश प्रसाद विंध्याचल भारती कृपालाल आदि उपस्थित रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







