आज की ताजा खबर

सरकारी बैंको के कर्मचारी हड़ताल पर रहे

top-news

रजत सिन्हा

लखनऊ देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर एसबीआई , पीएनबी , इंडियन बैंक समेत प्रमुख बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी कामकाज से दूर रहे। लखनऊ में हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर कर्मचारीयों ने प्रदर्शन किया।उनकी मुख्य मांग हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है।

यूनियन का दावा है कि करीब 99% कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। इससे बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सेवाएं जारी हैं।

बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

 यूनियन का कहना है कि 5 डे वर्किंग को लेकर सरकार और बैंक कर्मचारियों के बीच करीब दो साल पहले सहमति बनी थी। इसके बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज की हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को फिर हड़ताल होगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *