आज की ताजा खबर

पत्रकारों की धर्म यात्रा को सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

top-news

100 से अधिक पत्रकार दो बसों से मां विंध्यवासिनी धाम के लिए हुए रवाना

विंध्याचल के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और गंगा आरती में होंगे शामिल

पवन ओझा

अयोध्या। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से शुक्रवार को पत्रकारों की धर्म यात्रा रवाना हुई। विधायक ने सुबह करीब आठ बजे सर्किट हाउस से 100 से अधिक पत्रकारों के दल को हरी झंडी दिखाकर दो बसों को मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना किया।

धर्म यात्रा को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान पत्रकारों के दल का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। यात्रा के पहले चरण में पत्रकार मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद पत्रकारों का दल काशी के लिए रवाना होगा। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के साथ गंगा आरती में भी शामिल होगा। इसके बाद रात्रि विश्राम होटल में किया जाएगा।

अगले दिन सुबह पत्रकारों का दल गंगा स्नान करेगा और काशी के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। इसके बाद सभी पत्रकार अयोध्या के लिए वापस रवाना होंगे।

यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक अनुभव को लेकर पत्रकारों में उत्साह बना रहा। विधायक की ओर से आयोजित इस धर्म यात्रा को लेकर पत्रकारों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *