आज की ताजा खबर

लखनऊ में आज यूपी बीजेपी की अहम बैठक, बीएल संतोष और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद

top-news

सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल

संगठन की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक मजबूती पर होगा मंथन

रजत सिन्हा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।

बैठक में यूपी भाजपा कोर कमेटी के अन्य प्रमुख सदस्य भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।

भाजपा के सामने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के लखनऊ दौरे को संगठन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उनके कई भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करने की भी संभावना है। इसके अलावा संघ पदाधिकारियों के साथ भी उनकी महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है।

बैठक में प्रदेश में संगठन की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन होने की उम्मीद है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *