आज की ताजा खबर

औरैया में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

top-news

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और PLI में भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

रोहित अवस्थी

औरैया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रही।

इसका असर औरैया जिले में भी देखने को मिला। बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया।

औरैया नगर में कानपुर रोड स्थित केनरा बैंक के सामने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की।

इसके साथ ही परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के वितरण में कथित भेदभाव समाप्त करने की मांग उठाई गई।

बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और कार्य-जीवन संतुलन बेहतर होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रस्तावित है।

धरना-प्रदर्शन में मनोज राठौर, घुवीर तिवारी, कक्का सिंह शाक्य, सपना शुक्ला, राम कृपाल सिंह, आशुतोष पांडेय, सुशील कुमार, आयुतोष मिश्रा, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, अंकु श्रीवास्तव, जेके शुक्ला, जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह , सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार समेत कई बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलिल सक्सेना ने किया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/I7O90NlNnGE

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *