आज की ताजा खबर

पसूता की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

top-news

करीब दो घण्टे के बाद पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाया, चरक अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर बरेली में उपचार के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को जेवाँ बाईपास के पास रखकर चक्का जाम कर दिया। हंगामे और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

थाना क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी किशनपाल अपनी गर्भवती पत्नी जुली देवी का प्रसव कराने के लिए खुटार रोड़ स्थित चरक हॉस्पिटल लेकर आये थे। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया । परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने जुली की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी।

परिजनों की सहमति के बाद गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद जुली ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन उसे शाहजहांपुर लेकर गए। जहां भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हुआ तो परिजन जुली देवी को वरुण अर्जुन बंथरा लेकर पहुँचे लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने बरेली भेज दिया।

बरेली में जुली देवी की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गुरुवार को परिजनों ने शव को जेवाँ रोड़ स्थित बाईपास के पास रखकर जाम लगा। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम खुलबाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों का कहना था कि जब तक अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही की जाएगी तब तक जाम नही खुलेगी।

कई घंटों की जाम के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव ककरहा चले गए। इस बीच परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब शव को पुवायां की तरफ ला रहे थे तभी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। परिजनों को शांत कराते हुए सीओ प्रवीण मलिक ने मारपीट की जांच के बाद   कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *