आज की ताजा खबर

पूरन लाल लोधी के प्रथम आगमन पर दातागंज में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और पुष्प-वर्षा से गूंजा मार्ग

top-news

सेनपुर से नगर पालिका तक कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, शिव पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा 2027 के चुनाव का जोश

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम दातागंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र की सीमा ग्राम सेनपुर से लेकर नगर पालिका परिषद दातागंज तक पूरा मार्ग भाजपाइयों के उत्साह और ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) और युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व युवाओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भ्रमण के बाद दातागंज स्थित शिव पैलेस में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।


संगठन की असली ताकत देवतुल्य कार्यकर्ता: पूरन लाल लोधी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की असली पूंजी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार जताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह प्रवास संगठन को नई दिशा देगा और सभी कार्यकर्ता 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और युवा शक्ति संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राहुल कुमार लोधी, नरेश पाल, धीरज सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, रंजन सिंह प्रधान, हेमचंद्र गौतम, विदेश कुमार सिंह मुन्ना, भूरे यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजीव सिंह तोमर, देवेश तोमर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *