आज की ताजा खबर

एसपीसीए की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

top-news

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने शुक्रवार को एसपीसीए सुल्तानपुर परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में संचालित वार्डों, इमेजिंग कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद सुल्तानपुर मेनका संजय गांधी के मार्गदर्शन में संचालित एसपीसीए के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्थाओं और संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. चंद्रसेन गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर एसपीसीए टीम के प्रशांत द्विवेदी, अविता अग्रवाल, आलोक गर्ग, आयुष दुबे, शिवम उपाध्याय, अभ्यंशु कौशल, प्रभात मिश्रा, देवांश द्विवेदी व उत्कर्ष सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *