आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र का हुआ स्वागत
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
मोहम्मद आरिफ
उन्नाव l उन्नाव भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र के प्रथम आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। गदन खेड़ा बाईपास स्थित बैसवारा द्वार पर दोपहर से ही युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। निवर्तमान युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललित द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह और जिला कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह आशु के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।
ठीक सवा तीन बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र का काफिला बैसवारा द्वार पर पहुंचा, पूरा माहौल "भारत माता की जय" और "युवा मोर्चा जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पहले से खड़ी कर रखी जेसीबी मशीन से प्रदेश अध्यक्ष पर भारी पुष्पवर्षा की। सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियों की चादर बिछ गई। आतिशबाजी और धमाकों के बीच स्वागत ऐसा था कि नजारा देखते ही बन रहा था।
जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मिश्र को स्मृति चिन्ह व शहीद-ए-आजम प. चंद्रशेखर आजाद के साथ उनका चित्र भी भेंट किया। इस दौरान ललित द्विवेदी व आशुतोष सिंह आशु ने भव्य माला पहना कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि युवा मोर्चा अब गांव-गांव तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाएगा।
स्वागत के बाद सैकड़ों बाइकों और चार पहिया वाहनों के भारी काफिले के साथ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा जिला कार्यालय लेकर पहुंचे। रास्ते भर जगह-जगह युवा टोलियों ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र ने कहा, "एक-एक कार्यकर्ता स्वयं को रोहित मिश्रा समझे। यह पद नहीं, जिम्मेदारी है। हम सबका लक्ष्य एक ही है - 2027 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है।"
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हम प्रदेश में पुनः भगवा फहराने जा रहे हैं। इसके लिए सभी को अभी से अपनी-अपनी भागीदारी निभानी होगी। बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ना होगा।
डॉ मिश्र ने कहा कि युवा मोर्चा सिर्फ संगठन नहीं, संस्कार है। हमें सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विपक्ष के झूठ का जवाब देना है और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2027 के महासंग्राम के लिए तैयार हो जाएं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, नगर के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में ललित द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। स्वागत से उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं में 2027 के चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







