आज की ताजा खबर

बैंककर्मियों का हड़ताल सफलता के बाद आंदोलन हुआ तेज:अनिश्चितकालीन हड़ताल की अधिसूचना जारी

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर कुशीनगर जनपद में बैंक कर्मियों का शुक्रवार को हड़ताल में सफलता मिलने के बाद आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

बैंक कर्मियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय कार्यकाल की मांग एवं अन्य लंबित मांगों के क्रम में यूनाइटेड फोर्मस ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर के लगभग 8 लाख से अधिक बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों ने शुक्रवार 11 सितंबर को देशभर के जिला और तहसील स्तर पर हड़ताल पर रहकर के धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

इसी क्रम में एसबीआई, एसीबी शाखा, कसया, कुशीनगर के परिसर में समस्त बैंक कर्मचारियों ने यूएफबीयू के बैनर तले अपना विरोध करते हुए सरकार के मनमानी रवैया पर आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान क्षेत्रीय सचिव एसबीआईएसए रामअशीष यादव, ने बताया की सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से बैंक कर्मियों की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है। अंतत विवश होकर बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। ततपश्चात 28, 29, 30 सितंबर 26 को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने को विवश है एवं यदि अब सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देशभर के समस्त बैंक कर्मी 26 अक्टूबर, 26 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे ।

प्रदर्शन में एसबीआईएसए एवं अन्य संगठनो से अवधेश  गोंड, शुभम झा, रिसीत कुमार,अजय कुमार, अरशद कमल, आनंद स्वरूप, नवीन कुमार शोभित राज,मुन्ना पंडित,संजय कुमार, शिवाजी गुप्त, शशिकांत कुमार, रामूचौरसिया आदि के अतिरिक्त भारी संख्या में बैंक कर्मचारी, पदाधिकारी और महिला सहकर्मी उपस्थित हुए ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *