आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्कूल से छुट्टी के बाद गायब हुई 12 वर्षीय छात्रा पांच घंटे बाद सकुशल बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
परिजनों का आरोप- विद्यालय प्रबंधन ने नहीं दी संतोषजनक जानकारी, कैमरों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं
हेतिमपुर के आरडी नेशनल पब्लिक स्कूल का मामला, पिपराइच थाना क्षेत्र से मिली छात्रा
मोहम्मद नईम
हेतिमपुर कुशीनगर। जनपद के हेतिमपुर में स्थित आरडी नेशनल पब्लिक स्कूल की छुट्टी हुई तो परिजन बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घंटों बाद भी वह घर नहीं पहुंची। उन्होंने पहले इंतजार, फिर तलाश और आखिर में पुलिस से मदद की गुहार लगाई। करीब पांच घंटे तक चली इस कवायद के बाद 12 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने पिपराइच थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा के मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हाटा थाना क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी छोटेलाल प्रसाद की पुत्री अंजली भारती हेतिमपुर स्थित आरडी नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। रोज की तरह बस से बृहस्पतिवार को भी वो विद्यालय पढ़ने गई थी। परिजनों के अनुसार छुट्टी के बाद छात्रा को घर पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि किसी कारण बस देर हो गई होगी, लेकिन समय बढ़ता गया तो चिंता बढ़ने लगी। उसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से छात्रा की तलाश शुरू करते हुए रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजन विद्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन से बातचीत करने पर उन्हें छात्रा के संबंध में कोई स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। इतना ही नहीं, विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के संबंध में भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
तीन बजे तक घर नहीं पहुंची तो बढ़ी चिंता
परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर उनकी चिंता और बढ़ गई। विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन से जानकारी मांगी गई, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के प्रयासों के बाद करीब पांच घंटे के भीतर छात्रा को पिपराइच थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर देर रात अपने घर पहुंचे। बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को लेकर परिजनों की नाराजगी बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा विद्यालय गई थी, ऐसे में छुट्टी के बाद उसके घर नहीं पहुंचने की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा थी कि वह तत्काल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराता और छात्रा की तलाश में सहयोग करता। परिजनों का कहना है कि उन्हें विद्यालय में लगे कैमरों और छात्रा के स्कूल से निकलने के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उक्त मामले में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रबंधन ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि छात्रा स्कूल से कब और किस परिस्थिति में निकली तथा वह पिपराइच क्षेत्र तक कैसे पहुंची। हेतिमपुर चौकी प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि छात्रा के स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और छात्रा की तलाश शुरू की गई। छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।
सवाल जो जांच के बाद ही होंगे साफ
अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि छात्रा स्कूल से निकलने के बाद पिपराइच थाना क्षेत्र तक कैसे पहुंची? क्या वह विद्यालय से अकेले निकली थी या किसी के साथ? विद्यालय की बस व्यवस्था में उसकी उपस्थिति और छुट्टी के समय की स्थिति क्या थी? परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में क्या सामने आया? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस की जांच और विद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







