आज की ताजा खबर

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण-मनीषा सिंह

top-news

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

रामकोला कुशीनगर। जनपद के रामकोला में स्थित शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विजेंद्र गोविंद राव व मृत्युंजय उपस्थित रहे।l



कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के माध्यम से देश को प्रगति के नए शिखर पर ले जाने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से अपने दायित्वों को समझने व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या मनीषा सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया और देश के विकास में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चंदन प्रचारक, प्रियंका पांडेय, विक्की चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण व गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *