आज की ताजा खबर

पत्रकार की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे मांग पत्र- घनश्याम प्रसाद

top-news

लोक भारती ब्यूरो

कुशीनगर। लोकतंत्र के सजग प्रहरी पत्रकार के साथ प्रशासनिक स्तर से तमाम तरह की विसंगतियां उत्पन्न हो गयी हैं जिससे सूचना तंत्र के महत्वपूर्ण कड़ी पत्रकार, पत्रकारिता और सम्बंधित समाचार संस्थान भी बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैं जो बेहतरीन कानून ब्यवस्था और शासन प्रशासन और आम जनता के बीच सुचना सेतु पर गम्भीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

उक्त बातें सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन रजि0 के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने ब्यक्त करते हुए कहा कि समाचार संस्थान बड़ी मुश्किल से अखबार का प्रकाशन कर पाते हैं अखबारों का प्रति अखबार मुल्य लागत के सबसे कम मुल्य में आम जनों को उपलब्ध कराता है l

समाचार संस्थान का प्रबंधन पत्रकार साथियों पर विशेष आग्रह करता है कि आप अपने ज़िले से अधिक से अधिक सरकारी विज्ञापन संग्रह करें ताकि समाचार संस्थान का काम प्रभावित न हो राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर जिले के पत्रकार अपने अखबार के लिए सभी सम्बंधित सरकारी विभागों में पहुंच कर सरकारी विज्ञापन लेने के लिए मांगपत्र देते हैं लेकिन सरकारी विभाग पत्रकारों में छोटे बड़े का अमानवीय विभेद कर विज्ञापन जारी करने से मना कर देते हैं l

पत्रकारों को प्रथम आदर प्रथम वरीयता मिलना भारतीय संविधान सभा द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश है लेकिन कार्यपालिका और विधायिका में बैठे लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के सबसे सम्मानित आदरणीय स्तंभ पत्रकारिता का घोर अपमान है l

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार पत्रकारों की इस गहन अमानवीय पीड़ा को गम्भीरता से संज्ञान में लिया है, इस सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर को महत्वपूर्ण मांग पत्र देगा पत्रकार साथी जिला मजिस्ट्रेट महोदय से मिलकर अपनी बात रखेंगे जिला मजिस्ट्रेट अपने स्तर सभी सरकारी विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों को पत्रकारों के समस्याओं को त्वरित दूर करने का दिशा-निर्देश जारी करें।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *