आज की ताजा खबर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग

top-news

लोक भारती ब्यूरो

कुशीनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पाण्डेय ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय का हिस्सा बनाये जाने की मांग की गई ताकि कार्यकर्ताओं को इसका स्थायी लाभ मिल सके।

अन्नपूर्णा पांडे ने इस दौरान बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 12000 मानदेय देने की घोषणा किया और मानदेय वृद्धि के नाम पर  पर मात्र ₹1500 का शासनादेश जारी किया गया। जिसकी मांग हम लोगों की कभी रही ही नहीं उस मानदेय में उन्होंने 2500 रुपए की वृद्धि कर दी ऐसा आदेश भेदभाव पूर्ण कार्य हैl

योगी जी ने अपने नये साल के कार्यकाल में अनेकों विभागो के संविदा कर्मचारी के वेतन में वृद्धि कर रहे है लेकिन आंगनबाड़ी कर्मचारी के साथ उनका कोई उत्साह नहीं दिखता। अगर प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में नहीं जोड़ा जाता तो पोषण माह के पश्चात जिले की समस्त आंगनबाड़ी और सहायिका कर्मचारी  जनपद  के लिए कुच करेंगी और भारी पैमाने पर धरना और प्रदर्शन का कार्य प्रारंभ होगा इस अवसर पर सुशील सिंह उपाध्यक्ष किरण गुप्ता धन्वंतरी देवी,महेंद्र प्रताप सिंह, रीता सिंह, स्नेह लता, ताजबुन निशा, हेमंवन्ती आदि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका मौजूद रही l

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *