आज की ताजा खबर

राजन जायसवाल के नेतृत्व में निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय महायज्ञ एवं शोभा यात्रा

top-news

लोक भारती ब्यूरो

पडरौना कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पडरौना निवासी राजन जायसवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर 12 सितम्बर को प्रदेशव्यापी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय महायज्ञ एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कुशीनगर जनपद में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय महायज्ञ एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन पडरौना नगर के जेपी पैलेस में होगा।

इस दौरान राजन जायसवाल ने कहा कि शनिवार को सुबह 11 बजे से पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज का पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया है जिसमें कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूज्य अवेद्यनाथ महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे इसके बाद पडरौना नगर जेपी पैलेस से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली जाएगी जो पडरौना नगर के सभी मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः जेपी पैलेस में वापस हो जाएगी इसके पूर्व सुबह 9:00 बजे श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के क्रम में विजय महायज्ञ की आयोजन किया जाएगा जिसमें यज्ञ चारों के द्वारा यज्ञ हवन पूजन करके श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन को विधवत शुरू कराया जाएगा।

क्योंकि यह कार्यक्रम प्रदेशव्यापी है इसलिए जनपद के एक-एक कार्यकर्ता एक-एक पदाधिकारी चाहे वह विश्व हिंदू महासंघ के में बॉडी के हो चाहे वह प्रकोष्ठों के पदाधिकारी हो सब की उपस्थिति यहां इस कार्यक्रम में होनी है इस कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल को मुख्य अतिथि बनाया गया है तथा इस कार्यक्रम का प्रभारी गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी डॉक्टर कमलेश शाही जी को बनाया गया है इस पूरे समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल के द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की एक भव्य झांकी भी निकल जाएगी तथा ढोल नगाड़ों के साथ एक भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारी को ब्लॉक और नगर वार जिम्मेदारियां दे दी गई है तथा सभी तैयारी में पूर्व मनोयोग योग से लगे हैं l


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *