आज की ताजा खबर

चांदा में बिजली की समस्या को लेकर वाद विवाद , जनता व बिजली विभाग आमने सामने

top-news

चांदा  कोतवाली में दोनों पक्ष से तहरीर पड़ी अधिकारियो की मौजूदगी में सुलह

अरुण कुमार दुबे 

चांदा,सुलतानपुरचांदा क्षेत्र के ढाखापुर मे शुक्रवार को विद्युत उप केंद्र से गए प्रधान प्रतिनिधि व अन्य लोगों से उपखंड अधिकारी विमलेश चंद मौर्य से बिजली की समस्या को लेकर वाद विवाद हो गया । मामले में दोनों पक्षों की तरफ से चांदा कोतवाली में गाली गलौज व मारपीट करने की ततहरीर दी गई है। देर शाम तक आलाअधिकारियो की मौजूदगी में सुलह कराया गया चांदा कोतवाली क्षेत्र के ढाखापुर गांव में स्थित विद्युत उप केंद्र में उपखंड अधिकारी चांदा विमलेश चंद्र मौर्य का कार्यालय स्थित है ।

शुक्रवार को चांदा कस्बे के विनोद कुमार चौधरी अजय कुमार दुबे प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे अन्य साथियों के साथ चांदा कस्बे की बिजली की समस्या को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे । बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में बहस हो गई ।

जिससे एसडीओ विमलेश चन्द्र मौर्या चांदा द्वारा कोतवाली चांदा में लिखित तहरीर देकर चांदा के विजय कुमार दुबे व अजय कुमार दूबे प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई। वही चांदा कस्बे के विनोद कुमार चौधरी के तरफ से यस डी ओ चांदा विमलेश चन्द्र मौर्य सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गाली जाति सूचक व गलौज देने सहित जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ तहरीर दी है।

मामले में ज्वांइट मजिस्ट्रेट लम्भुआ अंशुल हिंदल व क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर चांदा कोतवाली पहुँच कर दोनों पक्षो की बात सुनी।वही मामले में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता लम्भुआ रितेश्वर बंधु अवर अभियन्ता देवब्रत व रामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी के अलावा दूसरे पक्ष के चांदा कस्बे के बड़ी संख्या में व्यापारी व कस्बा वासी भी चांदा कोतवाली के बाहर मौजूद रहे। देर शाम को आला अधिकारियो की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने सुलह कराया गया ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *