आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर मॉक टेस्ट आयोजित, टॉप टेन प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
लोक भारती ब्यूरो
कसया कुशीनगर। हाटा स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 140 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराने के साथ ही उनकी तैयारी का आकलन किया गया।
परीक्षा का आयोजन बीईओ अखिलेश सिंह की देखरेख में कराया गया। निर्धारित समय में विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और प्रश्नों को समझकर उत्तर देने के लिए प्रेरित किया।
मॉक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी कमियों को पहचानकर तैयारी को और बेहतर करने का अवसर मिलता है।
बीईओ ने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉक टेस्ट से बच्चों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है और इससे परीक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मॉक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया है।
विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।आयोजकों ने बताया कि मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करना और उन्हें नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन को उपयोगी बताया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







