आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बूथ की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
मंडल से बूथ तक बेहतर समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता :- पुरन लाल लोधी
हर बूथ पर सक्रियता और हर परिवार से संपर्क का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें कार्यकर्ता
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता निभाएं प्रभावी भूमिका
भाजपा की गतिविधियों को गांव और परिवार तक पहुंचाने में कार्यकर्ता निभाएं जिम्मेदारी
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूँ l भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक जिला बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरन लाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरन लाल लोधी ने कहा भाजपा की पहचान उसके मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं से है। भाजपा को मजबूत करने का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बूथ है और बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी वहां कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए नियमित रूप से जनता के बीच रहें और भाजपा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान-2026 कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच पहुंचने और सेवा, जनसंवाद तथा जनभागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क स्थापित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने आगे कहा आने वाला वर्ष भाजपा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की दिशा में अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। बूथ की नियमित बैठक, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और निरंतर जनसंवाद को प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी प्राथमिकता बनाए। उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान को केवल एक माह के कार्यक्रम के रूप में न देखते हुए इसे बूथ स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने तथा जनता से जुड़ाव बढ़ाने के अवसर के रूप में लिया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अपने बूथ पर भाजपा को और अधिक मजबूत करने में जुटे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से मजबूत हुई है। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के साथ नियमित रूप से क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसंवाद बनाए रखें।
प्रत्येक पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भाजपा की गतिविधियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने आगे कहा सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में बूथ के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने आगे कहा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय होना होगा। प्रत्येक बूथ की समिति, शक्ति केंद्र और पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर हो तथा नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की आगामी सफलता का आधार बनेंगे।इस अवसर क्षेत्रीय महामंत्री संजीव शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री दीपक सोनकर, क्षेत्रीय मंत्री महेश योगी, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







