आज की ताजा खबर

जिले में बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, सरकार को दो सौ करोड़ के राजस्व का नुकसान

top-news

यूएफबीयू ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद भर में बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल रही। हड़ताल से बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सभी संगठनों के अधिकारी और कर्मचारियों ने इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने करीब दो सौ करोड़ के राजस्व के हानि का दावा किया गया है।

यूपी बैंक एम्प्लाईज यूनियन, बहराइच इकाई की अगुवाई में शुक्रवार को यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक संगठनों के पदाधिकरी व कर्मचारी शहर के जेलरोड स्थित इंडियन बैंक अंचल कार्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरु कर दिया। हड़ताल के चलते जिले की सभी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे और ग्राहकों को लेन-देन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन में एआईबीओसी से नगेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, राहुल गांधी, बाबूलाल, रोहित श्रीवास्तव, सोहित, कर्मचारी संगठन से लाल जी जायसवाल, अंकित अग्रवाल, एसबीआई से सुभाष, रविशंकर, तरुण शर्मा, हेमंत, यूबीआई से सनीत कुमार त्रिपाठी, बीओबी से प्रहलाद, पीएनबी से रमन सिंह, यज्ञराम यादव, अभय जोशी तथा इंडियन बैंक से कमाल खान, अखिलेश, शमीम कुमार, पंकज गौड़, महेश कुमार, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे। यूनियन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि एक दिन की बैंक हड़ताल से सरकार को करीब दो सौ करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *