आज की ताजा खबर

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

top-news

कोतवाली औरैया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, सभी के खिलाफ दर्ज है गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

रोहित अवस्थी

औरैया। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 628/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी निगड़ा, शिवराज सिंह उर्फ बंटू निवासी निगड़ा, सौरभ पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पूर्वा महासुख थाना अजीतमल, मोनू पुत्र रामाधार निवासी बरुआ थाना फफूंद तथा सौरभ पुत्र मोतीलाल निवासी खड़का की मड़ैया शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। इनमें कुछ के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया। टीम में उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, संजीव कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *