आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सेवानिवृत्ति के बाद भी सीडीओ के स्टेनो पटल पर ड्यूटी!
- दैनिक लोक भारती
- 11 Sep, 2026
अपना दल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
पुनर्नियोजन और अधिकार पत्र समेत आठ बिंदुओं पर जांच की मांग
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। सेवानिवृत्ति के बाद भी एक कर्मचारी के वर्षों से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के स्टेनो पटल पर कार्य कर रहा है। अपना दल के अयोध्या मंडल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अविनाश पटेल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कर्मचारी देवेंद्र पांडेय के सेवानिवृत्त होने के बाद भी संवेदनशील पटल पर कार्य किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद किसी सक्षम अधिकारी ने पुनर्नियोजित, संविदा पर नियुक्त अथवा विधिवत अधिकृत नहीं किया है तो उसका शासकीय पटल पर कार्य करना गंभीर प्रशासनिक सवाल है। सीडीओ का स्टेनो पटल महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है। यहां शासकीय पत्राचार, गोपनीय पत्रावलियां, अधिकारियों के निर्देश और विकास कार्यों से जुड़ी सूचनाओं का काम होता है।
पत्र में आशंका जताई गई है कि बिना वैध आदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौजूदगी से गोपनीयता, अभिलेखों की सुरक्षा और प्रशासनिक नियंत्रण प्रभावित हो सकता है। साथ ही पटल के कार्यों में अनियमितता या भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई गई है।
आठ बिंदुओं पर जांच की मांग
अविनाश पटेल ने कर्मचारी की सेवानिवृत्ति तिथि, उसके बाद पटल पर कार्य करने की अवधि, पुनर्नियोजन/संविदा संबंधी आदेश और उसकी वैधता समेत आठ बिंदुओं पर जांच की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा निदेशालय लोक शिकायत को भी भेजी गई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







