आज की ताजा खबर

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

top-news

बिधूना पुलिस ने नदी पुल के पास दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

रोहित अवस्थी

बिधूना। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को बिधूना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कस्बे के नदी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिधूना पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नदी पुल के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन पुत्र रामवीर बाल्मीकि (19) निवासी बंथरा, थाना बिधूना और आकाश पुत्र पप्पू बाल्मीकि (18) निवासी रामपुर बहटा, थाना सौरिख, कन्नौज, हाल निवासी बंथरा, थाना बिधूना के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना बिधूना में दर्ज मु0अ0सं0 294/2026 के तहत धारा 65(1), 87, 137(2) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपालकृष्ण मय हमराह शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *