आज की ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा का संदेश

top-news

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन को बताया प्रेरणादायी

सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान

सुशील मिश्रा

बल्दीराय, सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की सार्वजनिक जीवन की यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प का उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रोहित ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, माखनलाल, घनश्याम तिवारी, गुरु दीन यादव, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, रामदास, मिथिलेश कोरी, कैलाश नाथ दुबे, जय किशोर दुबे, राजमणि पांडेय, अमर बहादुर विश्वकर्मा, सूरज वर्मा, पुरनचंद जोशी, फैयाज अहमद, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत प्रजापति, वीरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा और राकेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *