आज की ताजा खबर

राज्य विज्ञान संगोष्ठी में लखनऊ की रिदित टण्डन ने मारी बाजी

top-news

वाराणसी मण्डल की सान्वी द्विवेदी द्वितीय, कानपुर मण्डल की दृष्टि नन्दना फुकन तीसरे स्थान पर

संस्थान के निदेशक राजेन्द्र प्रताप ने प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संरक्षण में राज्य स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन "भारतीय उर्जा परिदृश्य 2047: सम्भावनाएँ एवं चुनौतियां" विषय पर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सभागार में आज हुआ।  प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी बोर्ड के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करते है। यह प्रतियोगिता जनपदए मण्डल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।


 संगोष्ठी में लखनऊ मण्डल के रिदित टण्डन कक्षा-8 स्टडी हाल स्कूल लखनऊ ने प्रथम स्थान, वाराणसी मण्डल की सान्वी द्विवेदी कक्षा-9 संत अकुलानन्द कॉन्वेन्ट कोईसलपुर, वाराणसी ने द्वितीय और कानपुर मण्डल की दृष्टि नन्दना फुकन कक्षा-10 गेल डीएवी पब्लिक स्कूल औरैया, कानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संगोष्ठी में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता रिदित टण्डन 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक  राजेन्द्र प्रताप, मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक अमर नाथ वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 17 मण्डलों के कुल 31 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।  प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन डा केएन उत्तम , डा जेएन त्रिपाठी,  एवं डा शैलेन्द्र राय थे।

समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि  एमएनएनआईटी के पूर्व डायरेक्टर डॉ राजीव कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम में राज्य विज्ञान संस्थान के प्रो संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रो वीएस यादव, प्रो कैलाश नाथ, श्रीमती मंजूषा गुप्ता सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहें। संचालन संस्थान की डा ममता दुबे ने किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *