आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चांदनपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, नालियां जाम होने से सड़कों पर जमा गंदा पानी
- दैनिक लोक भारती
- 14 Sep, 2026
सफाई के अभाव में चोक पड़ी नालियां और पुलिया, गलियों में कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल
ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं होने से बढ़ी दुर्गंध और मच्छरों की समस्या, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अमित कुमार
इटावा। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांदनपुर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की कई नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुई हैं। इनमें कचरा और मलबा जमा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे कई जगह रास्ते कीचड़ में बदल गए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी पहले से ही प्रभावित है। बारिश होते ही स्थिति और खराब हो जाती है। मुख्य मार्ग पर बने नाले की पुलिया भी गंदगी के कारण चोक है। पुलिया से पानी निकलने का रास्ता बंद होने के चलते आसपास जलभराव बना हुआ है।
शैलेन्द्र के घर से लाखन के घर तक बनी पक्की गली में पानी जमा है। इसी तरह वीरेन्द्र सिंह सविता के घर से दुर्गाप्रसाद के मकान तक नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन रास्तों से रोजाना लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन पानी और कीचड़ के कारण उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
नालियों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आता। उनका कहना है कि कभी-कभार सफाई कर्मी गांव पहुंचता भी है तो औपचारिकता पूरी करके वापस चला जाता है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें लगातार कचरा जमा होता जा रहा है और पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है।
जलभराव वाले स्थानों पर गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहने से दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई है। इसके साथ ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि गांव में समय-समय पर सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, नालियों की सफाई के साथ मुख्य मार्ग की चोक पुलिया को खोलना भी जरूरी है। जब तक पानी की निकासी का रास्ता साफ नहीं होगा, तब तक बारिश के बाद दोबारा जलभराव की स्थिति बनती रहेगी।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की
गांव की स्थिति को लेकर सोनू सक्सेना, गुड्डू और गजोधर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल गांव की नालियों की सफाई कराने और मुख्य मार्ग पर चोक पड़ी पुलिया को खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल सबसे जरूरी काम जलभराव वाले रास्तों से पानी निकालना और नालियों की सफाई कराना है। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था किए जाने की जरूरत है, जिससे बारिश का पानी गांव की गलियों और सड़कों पर जमा न हो।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सफाई और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







