आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कजरी तीज पर आस्था से सराबोर हुआ गोंडा जंक्शन
- दैनिक लोक भारती
- 14 Sep, 2026
सीआईबी, आरपीएफ के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम
नरेंद्र गुप्ता
गोंडा l कजरी तीज के पावन पर्व पर सोमवार को गोंडा जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर एक श्रद्धा, सेवा और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। कजरी तीज के अवसर पर यहां भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्टेशन पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, रेल यात्रियों और आम लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का नेतृत्व पवन जायसवाल ने किया। उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को प्रसाद वितरित करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव, अपराध आसूचना शाखा गोंडा के प्रभारी निरीक्षक उदय राज, उप निरीक्षक लाल साहब, रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के उपनिरीक्षक मोहम्मद शमीम खान, हेड कांस्टेबल जवाहरलाल, पत्रकार नोमान अजीज, अतुल श्रीवास्तव तथा स्टाल संचालक जयप्रकाश जेपी सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।
सेवा और आस्था का दिखा अनूठा संगम
आयोजकों ने कहा कि कजरी तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। यह पर्व महिलाओं के अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा है। इसी पावन भावना को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
गोंडा जंक्शन से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा और अपनत्व का भी संदेश लेकर आया। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से लेकर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं तक, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद पाकर यात्रियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।
स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों की मौजूदगी को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता के चलते प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना का ऐसा माहौल बना कि गोंडा जंक्शन पर कुछ समय के लिए पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और सभी के लिए मंगलकामनाएं कीं।
कजरी तीज के अवसर पर आयोजित यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम आस्था, सेवा और सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







