आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मिशन शक्ति 5.0 में सुलतानपुर पुलिस की नई पहल, फीडबैक और रेड कार्ड से मनचलों पर कसेगा शिकंजा
- दैनिक लोक भारती
- 14 Sep, 2026
छात्राओं और महिलाओं से लिए जा रहे फीडबैक के आधार पर थानावार चिन्हित होंगे संवेदनशील हॉटस्पॉट
दोबारा छेड़खानी मिलने पर रेड कार्ड धारकों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एंटी रोमियो स्क्वाड को अधिक प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक, हॉटस्पॉट मैपिंग और रेड कार्ड व्यवस्था लागू की जा रही है।
इस अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमें स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, मॉल और प्रमुख बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं से फीडबैक फॉर्म भरवा रही हैं। प्राप्त शिकायतों और सुझावों के आधार पर ऐसे स्थानों को थानावार चिन्हित किया जा रहा है, जहां मनचलों का जमावड़ा रहता है या छात्राओं और महिलाओं से छींटाकशी की शिकायतें सामने आती हैं।
फीडबैक के आधार पर चिन्हित हॉटस्पॉट पर एंटी रोमियो स्क्वाड की निगरानी और सक्रियता बढ़ाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक महिलाओं या छात्राओं पर अपमानजनक टिप्पणी अथवा छींटाकशी करने वालों को पकड़कर ‘रेड कार्ड’ यानी अंतिम चेतावनी दी जाएगी। रेड कार्ड पाने वाले व्यक्ति का विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जा रही जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दे रहे हैं। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 और 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन शामिल हैं। इसके साथ ही थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बिरसिंहपुर क्षेत्र के सपाही इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। टीम ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। अभियान में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक सुशील निर्मल, आरक्षी धनंजय और महिला आरक्षी करिश्मा शामिल रहीं।
मोतिगरपुर में छात्राओं से लिया फीडबैक
इसी क्रम में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने पं. रामनरेश पांडेय इंटर कॉलेज, मोतिगरपुर में छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। टीम ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और छात्राओं से फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति 5.0 के इस चरण में महिलाओं और बालिकाओं की सीधी भागीदारी के माध्यम से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर तैयार होने वाली हॉटस्पॉट सूची से एंटी रोमियो टीमों की निगरानी को लक्षित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







