आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में बैंकों की सुरक्षा पर पुलिस की नजर, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई जांच

top-news

टप्पेबाजी, जेबकतरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में चला सघन चेकिंग अभियान

बैंक परिसर के CCTV कैमरों की कार्यशीलता जांची, संदिग्धों से पूछताछ कर वाहनों की भी ली तलाशी

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सुलतानपुर पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंक शाखाओं और उनके आसपास सघन जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसर के अंदर और बाहर बिना किसी स्पष्ट कारण के खड़े लोगों पर नजर रखी। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस का उद्देश्य बैंक से जुड़े क्षेत्रों में टप्पेबाजी, जेबकतरी और लूट जैसी घटनाओं की आशंका को कम करना है।


CCTV कैमरों की भी जांच

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैमरों की स्थिति और हालिया फुटेज का निरीक्षण किया गया, ताकि किसी घटना की स्थिति में संदिग्धों की पहचान और गतिविधियों की निगरानी में मदद मिल सके।

पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर की टीमों ने बैंक आने-जाने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के प्रति जागरूक किया। पुलिस के अनुसार बैंक और उसके आसपास नियमित निगरानी के जरिए अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *