आज की ताजा खबर

कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

top-news

सीताकुण्ड धाम से जल भरकर श्रद्धालु पहुंचे कथास्थल,कथा में हुआ भागवत महात्म्य का वर्णन

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर।स्थानीय सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्री मती आशा सिंह पत्नी डॉ.विनोद कुमार सिंह के आवास पर रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन 13 सितम्बर से 20 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है।काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा के शुभारंभ अवसर पर बाबू शुभनारायण सिंह, डॅा.तारा सिंह पत्नी प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॅा.ए.के.मिश्र,डा.बी.बी.पाण्डेय,श्रीमती साधना सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह,अरविन्द सिंह,विजय कुमारसिंह,राणाप्रताप सिंह,वैभव रघुवंशी,अमर पाल सिंह राजेश तिवारी,संजीव प्रताप सिंह, महन्थ तिवारी,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों माताओं एवं बहनों श्रीमती गीता सिंह,श्रीमती आशा सिंह,श्रीमती उषा सिंह,श्रीमती ज्योति सिंह सहित सैकडों माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा गोलाघाट से प्रारंभ होकर श्री सीताकुण्ड धाम पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने आदि गंगा मां गोमती का जल कलश में भरा।इसके बाद शोभायात्रा पुनःगोलाघाट स्थित कथास्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई।


सायंकाल 4 बजे से प्रारंभ होने वाली कथा का विश्राम रात्रि 8 बजे आरती के साथ होता है।पहले दिन व्यासपीठ से कथा वाचक डॉ.प्रभाकर पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है।इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के भीतर भक्ति,ज्ञान और वैराग्य का भाव जागृत होता है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर परमात्मा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।भागवत में भगवान के स्वरूप,उनकी लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का वर्णन है।कथा का नियमित श्रवण और मनन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है तथा उसे सत्य,प्रेम,सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कथावाचक ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम स्मरण और कथा श्रवण मोक्ष का सरल मार्ग माना गया है।जहां श्रद्धा और विश्वास के साथ भागवत कथा होती है,वहां वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के प्रत्येक प्रसंग को केवल सुनने के बजाय उसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।मुख्य रूप से ऋषि सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,परम विक्रम सिंह,अजय प्रताप सिंह,आराध्य सिंह,यश इत्यादि के सहयोग से प्रसाद वितरण व कथा स्थल की पूरी व्यवस्था हो रही है।  प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कथा स्थल पहुंचने की संभावना है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *