आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, गोवंशों की सेहत और व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 14 Sep, 2026
चिउरहा गोशाला में 106 गोवंश संरक्षित, चारा-भूसा और टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा
कमजोर गोवंशों की विशेष निगरानी और सीसीटीवी मॉनिटर को सिंगल प्वाइंट पर लगाने के निर्देश
मनोज शर्मा
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने गोशाला में चारा-भूसा, पशु आहार, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा, चारा और पशु आहार उपलब्ध है। इसके अलावा चिउरहा और बैकुण्ठपुर में हरे चारे का उत्पादन भी कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी पर जोर
अधिकारियों ने डीएम को बताया कि गोशाला में संरक्षित सभी गोवंशों का टीकाकरण कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गोशाला की निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी मॉनिटर को सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और उनकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोशाला में चारा, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने पाए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







