आज की ताजा खबर

कस्तूरबा विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से पूछे पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान के सवाल

top-news

कक्षाओं में छात्राओं का शैक्षणिक स्तर परखा, संतोषजनक जवाब पर शिक्षकों की सराहना

किचन, छात्रावास और निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश

मनोज शर्मा 

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सदर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे और उनके शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया।

छात्राओं ने पूछे गए सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई के साथ उनके सामान्य ज्ञान और व्यावहारिक समझ को विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।


भोजन की गुणवत्ता जांची, छात्राओं के साथ किया नाश्ता

डीएम ने विद्यालय के किचन और डाइनिंग हॉल का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने छात्राओं के साथ नाश्ता भी किया और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। छात्रावास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के साथ कमरों में पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *