आज की ताजा खबर

गैस सिलेंडर में रिसाव से मिठाई की दुकान में धमाका, गंभीर रूप से झुलसा दुकानदार

top-news

रोहित अवस्थी

एरवाकटरा औरैया। उमरैन कस्बे के सुतियानी रोड पर रविवार देर रात गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते मिठाई की दुकान में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में दुकान संचालक गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

 बताया गया कि शत्रुघ्न कौशल रविवार रात लगभग नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात लगभग 10 बजे पड़ोस के एक दुकानदार ने फोन करके उसे दुकान के अंदर से गैस की गंध आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर शत्रुघ्न तत्काल दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर चला गया।

इस बीच वह गैस सिलेंडर को देखने के लिए आगे बढ़ा ही था कि तभी अचानक से तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। जिससे आग की चपेट में आने से शत्रुघ्न गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं धमाका इतना तेज था कि दुकान का फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि दूसरी मंजिल पर बनी दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे शत्रुघ्न को तत्काल सैफई अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *