आज की ताजा खबर

एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली के आरोप, भाकियू का धरना

top-news

लाइसेंस, फिटनेस और पंजीकरण के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का लगाया आरोप; ओवरलोड वाहनों और कमीशन एजेंटों पर कार्रवाई की मांग

शोएब खान

पीलीभीत। एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस, वाहनों की फिटनेस और पंजीकरण के नाम पर कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसान विश्रामगृह मंडी समिति से जुलूस के रूप में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के बाद पंचायत कर विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।

प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने से लेकर वाहनों की फिटनेस और पंजीकरण कराने तक लोगों से सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथित वसूली से किसान और आम लोग परेशान हैं। कार्यालय में सक्रिय कमीशन एजेंटों पर रोक लगाने के साथ ही उनकी भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।


ओवरलोड वाहनों का भी मुद्दा उठाया

भाकियू के बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने जिले के विभिन्न मार्गों पर रेता-बजरी से लदे ओवरलोड वाहनों के संचालन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की गई।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

एआरटीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

धरना स्थल पर पहुंचे एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

धरने में यशपाल सिंह चिंटू ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रंगीले खां, प्यारेलाल वर्मा, नरेश मिश्रा, सोनू शाह, अशरफ अली, डॉ. नसीम कादरी, रामशरण वर्मा, वीरपाल राजपूत, अमित गंगवार, शब्बीर अली, इजहार अहमद, सखावत हुसैन, मुन्ना भाई और दिलशाद खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *