आज की ताजा खबर

महिलाओं ने बताईं गांव की समस्याएं, ब्लॉक प्रमुख ने दिया समाधान का भरोसा

top-news

ढेरम मंडरिया सहराई में बैठक कर ब्लॉक प्रमुख ने सुनीं ग्रामीण महिलाओं की समस्याएं

शोएब खान

पीलीभीत। मरौरी विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने महिलाओं के साथ बैठक कर गांव की व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं की जानकारी ली। बैठक में महिलाओं ने आवागमन, जलभराव, आवास और साफ-सफाई समेत कई समस्याएं ब्लॉक प्रमुख के सामने रखीं।

महिलाओं ने बताया कि गांव में आवागमन की समस्या के साथ ही जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, गांव में नियमित साफ-सफाई कराने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किए जाने की मांग भी उठाई गई।

महिलाओं ने कहा कि इन समस्याओं के चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पात्र जरूरतमंद परिवारों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में महिलाओं ने समस्याएं सुनने और उनके निराकरण का भरोसा दिलाने पर ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *