आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आबादी में शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं
- दैनिक लोक भारती
- 14 Sep, 2026
दुकान हटाने की मांग पर पहुंचीं नायब तहसीलदार, ग्रामीणों से की वार्ता
शोएब खान
पीलीभीत। घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के चांदुइया कॉलोनी गांव में आबादी के बीच संचालित शराब की दुकान को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को महिलाओं ने दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के आसपास आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और गांव का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय स्थिति अधिक असहज हो जाती है। आबादी के बीच शराब की दुकान होने से बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त कराने के साथ ही शराब की दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।
विरोध की सूचना पर सोमवार दोपहर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी घुंघचिहाई पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शराब की दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। इसी के चलते मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की गई। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि दुकान हटाने संबंधी शिकायत लिखित रूप में एसडीएम अथवा उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि मामले की नियमानुसार जांच कराई जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से लिखित शिकायत दिए जाने से पहले धरना-प्रदर्शन या अन्य किसी प्रकार का विरोध न करने की अपील की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







